(CG ई खबर | जिला संवाददाता : नारायण चंद्राकर)
कोरबा, छत्तीसगढ़ | जिले में कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन शांति” के तहत दूसरे दिन भी अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रही। नववर्ष से पूर्व चलाए जा रहे इस अभियान में पुलिस ने 43 वारंटियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 11 स्थायी वारंटी शामिल हैं।
कोरबा पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह सभी आरोपी लंबे समय से न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के बावजूद फरार चल रहे थे। पुलिस ने सतत निगरानी रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर इनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की।
दो दिनों में कुल 94 आरोपी गिरफ्तार
“ऑपरेशन शांति” के अंतर्गत अब तक दो दिनों में कुल 94 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है।
थाना-वार कार्रवाई का विवरण
- थाना कोतवाली – 5 गिरफ्तारी वारंट तामील
- थाना कुसमुंडा – 5 गिरफ्तारी वारंट तामील
- थाना सिविल लाइन्स – 4 गिरफ्तारी वारंट तामील
- थाना कुसमुंडा – 4 स्थायी वारंट तामील
- थाना उरगा – 3 स्थायी वारंट तामील
कोरबा पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन शांति” का मुख्य उद्देश्य जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
कोरबा पुलिस की आम नागरिकों से अपील
▪️ जिन व्यक्तियों के विरुद्ध वारंट लंबित हैं एवं जो फरार हैं, उनकी सूचना गोपनीय रूप से पुलिस को दें।
▪️ शराब पीकर वाहन न चलाएं, यह जानलेवा हो सकता है।
▪️ ओवरस्पीडिंग से बचें और यातायात नियमों का पालन करें।
▪️ दोपहिया वाहन पर स्टंटबाज़ी न करें, यह कानूनन अपराध है।
▪️ महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता, हिंसा या दुर्व्यवहार होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
▪️ किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी डायल 112 या नजदीकी थाने में दें।
▪️ अफवाहों से बचें और पुलिस का सहयोग करें।
▪️ नव वर्ष शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं।
कोरबा पुलिस जिले के नागरिकों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और फरार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


