(कोरबा। CG ई खबर जिला संवाददाता: नारायण चंद्राकर)
रायपुर/महासमुंद। महासमुंद जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्थानीय कारोबारी और होंडा शोरूम के मालिक जशबीर सिंह बग्गा के घर छापेमारी की है। बसंत कॉलोनी स्थित उनके निवास पर ईडी की टीम ने दबिश दी, जहां वे स्वयं मौजूद थे। टीम द्वारा मौके पर ही दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम दो गाड़ियों में सुबह उनके आवास पर पहुंची और वित्तीय लेन-देन, संपत्ति से जुड़े कागजात, बैंक रिकॉर्ड सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों को खंगाल रही है। यह कार्रवाई किन मामलों को लेकर की जा रही है, इसे लेकर फिलहाल आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है।
छापेमारी की खबर फैलते ही इलाके में हलचल मच गई। आसपास के लोग और स्थानीय व्यापारी घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। ईडी की कार्रवाई देर शाम तक जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।
CG ई खबर इस मामले से जुड़ी हर अपडेट पर नजर बनाए हुए है।


