मोहन भागवत का छत्तीसगढ़ दौरा… साल के आखिरी दिन हिंदू महासम्मेलन से गूंजेगा प्रदेश, जानें पूरा शेड्यूल

CG.ई ख़बर


(CG ई खबर | रिपोर्टर – दर्री: सरस्वती मरकाम) : 
अभनपुर/रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 31 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अभनपुर विकासखंड के सोनपैरी गांव में आयोजित होने वाले विशाल हिंदू महासम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। साल के अंतिम दिन आयोजित यह सम्मेलन प्रदेशभर में विशेष चर्चा का विषय बना हुआ है।

सम्मेलन में राष्ट्रीय संत असंग देव जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता, राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय चेतना जैसे विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, इस महासम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में संत-महात्मा, समाजसेवी, प्रबुद्धजन और आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन स्थल पर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और बैठने की व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं और सहभागियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सम्मेलन के सुचारु संचालन के लिए हिंदू सम्मेलन समिति की विशेष टीम तैनात रहेगी।

आयोजकों ने प्रदेश के सभी सनातनी और हिंदू समाज के भाई-बहनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस महासम्मेलन में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं। साथ ही, किसी भी असुविधा से बचने के लिए कार्यक्रम स्थल पर निर्धारित समय से पहले पहुंचने का आग्रह भी किया गया है।

3/related/default