दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार युवक-युवती की मौत, एक गंभीर

CG.ई ख़बर


(CG ई खबर | जिला रिपोर्टर : नारायण चंद्राकर)

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोमानी में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

3/related/default