कोरबा (CG ई खबर | दर्री ब्लॉक रिपोर्टर : सरस्वती मरकाम) : अवैध जुआ/सट्टा एवं नशे के कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सक्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवारी बाजार में अवैध रूप से देशी व विदेशी शराब रखने और बिक्री की तैयारी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरिश यादव के मार्गदर्शन में सक्रिय मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना संकलन किया जा रहा था। इसी क्रम में दिनांक 17.12.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ध्रुव सारथी के घर के सामने, बुधवारी बाजार सक्ती में पवन नाग भारी मात्रा में देशी एवं विदेशी शराब बिक्री हेतु रखे हुए है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गवाहों की उपस्थिति में विधिवत रेड कार्रवाई की। मौके से आरोपी पवन नाग पिता स्व. बुटी नाग, उम्र 37 वर्ष, निवासी बुधवारी बाजार सक्ती को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से—
- देशी प्लेन शराब – 10 नग
- विदेशी शराब गोल्ड स्ट्रीम – 02 नग
- लंदन रिजर्व – 03 नग
- सीजी – 15 नग
- सिंडिकेट – 05 नग
- जम्मू – 28 नग
कुल 63 नग देशी व विदेशी शराब,
जुमला मात्रा – 11 लीटर 340 एमएल,
कीमत – ₹8,560/-
बरामद की गई।
जब आरोपी से शराब रखने व बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेज/लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा गया, तो वह कोई भी वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत दंडनीय पाए जाने पर संपूर्ण शराब जब्त कर पुलिस कब्जे में ली गई तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक लखन लाल पटेल (थाना प्रभारी सक्ती) के नेतृत्व में सउनि नीलमणी कुसुम, प्र.आर. 293 जीत जाटवर, आरक्षक बज्रसेन लहरे एवं नामदेव लहरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहने की बात कही गई है।


