(CG ई खबर | जिला संवाददाता : नारायण चंद्राकर)
कोरबा/दर्री। भारतीय जनता पार्टी मंडल दर्री में जिला भाजपा संगठन के निर्देशानुसार आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत घर-घर स्वदेशी, हर घर स्वदेशी अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री मनोज लहरे जी की उपस्थिति में वार्ड क्रमांक 48, कलमीडूगगू दर्री क्षेत्र में घर-घर जाकर आत्मनिर्भर भारत का संकल्प पत्र एवं स्वदेशी स्टीकर लगाए गए।
अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लिए प्रेरित करना तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाना रहा। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को स्वदेशी अपनाने, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का संदेश दिया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दर्री मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष तुलसी ठाकुर जी, उपाध्यक्ष संजय कुर्वंशी जी, उपाध्यक्ष होम लाल भारिया जी, महामंत्री किशोर साहू जी, पार्षद राधा महंत जी, मीडिया प्रभारी धनंजय कश्यप जी, संयोजक गुरेन्द्र साहू जी, बूथ अध्यक्ष किशन साहू जी, विक्की सोनी जी, किशोर प्रधान जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित पदाधिकारियों ने अभियान को निरंतर जारी रखने तथा अधिक से अधिक लोगों को आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से जोड़ने का आह्वान किया।


