धर्म सेना के रायगढ़ जिला अध्यक्ष बने जयप्रकाश डनसेना संगठन में हर्ष और उत्साह का माहौल

CG.ई ख़बर


[CG ई ख़बर : विजय चौहान | बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ़ ]

रायगढ़। हिंदू समाज को संगठित कर धर्म, संस्कार और सांस्कृतिक मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से कार्यरत धर्म सेना संगठन ने रायगढ़ जिले के लिए नई जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन के बिलासपुर संभाग प्रभारी रूपेंद्र गवेल द्वारा जयप्रकाश डनसेना को धर्म सेना का रायगढ़ जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इस नियुक्ति के बाद जिलेभर में हिंदू समाज एवं संगठन के कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

धर्म सेना संगठन का उद्देश्य उन हिंदू भाई-बहनों को पुनः अपने धार्मिक संस्कारों, परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना है, जो आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में इनसे दूर होते जा रहे हैं। संगठन का मानना है कि समाज में नैतिक मूल्यों, सांस्कृतिक चेतना और धार्मिक संस्कारों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है, जिसे धर्म सेना एक जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ा रही है।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जयप्रकाश डनसेना ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे धर्म सेना की विचारधारा को गांव-गांव और घर-घर तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की एकजुटता, संस्कार और संस्कृति की रक्षा के लिए संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सक्रिय रूप से कार्य किया जाएगा।

उनकी नियुक्ति पर जिले के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, धर्म सेना के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाइयाँ और शुभकामनाएं दी हैं। संगठन को विश्वास है कि जयप्रकाश डनसेना के नेतृत्व में रायगढ़ जिले में धर्म सेना और अधिक सशक्त एवं प्रभावी रूप से कार्य करेगी।

3/related/default