CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

वायरल वीडियो से हड़कंप — सड़क पर युवती से छेड़खानी, पुलिस की लापरवाही पर सवाल


सतना (मध्यप्रदेश)। 
सतना शहर में महिलाओं की सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में है। कोलगवां थाना क्षेत्र के हनुमान नगर नई बस्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने स्थानीय लोगों में गुस्सा और भय दोनों बढ़ा दिया है।

सड़क पर युवती से छेड़खानी, वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में अंबेडकर चौक स्थित सड़क पर मुकेश गुप्ता नाम का युवक पैदल जा रही एक युवती का पीछा करते हुए अश्लील इशारे और अभद्र हरकतें करता दिख रहा है। युवती को परेशान करने के दौरान आरोपी द्वारा गंदी भाषा का इस्तेमाल भी किया गया।
पास की एक इमारत में मौजूद सौरव सिंह नामक युवक ने पूरी घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड किया और तुरंत डायल–112 को फोन कर सूचना दी।

तीन कॉल के बावजूद मौके पर नहीं पहुंची पुलिस

सूचना देने वाले सौरव के मुताबिक, उसने डायल–112 पर तीन बार कॉल किया, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। हालांकि युवती को किसी प्रकार की शारीरिक चोट नहीं पहुंची और न ही उसकी ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है, लेकिन यह घटना रात के समय महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

स्थानीय लोगों में नाराज़गी

वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र के लोग पुलिस की लापरवाही को लेकर नाराज़ हैं और आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads