CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

कोरबा: पुरानी बस्ती में युवक पर प्राणघातक हमला, साइड देने को लेकर विवाद; पुलिस जांच जारी


कोरबा (CG ई खबर | कोरबा जिला संवाददाता : सत्या पटेल) —
कोरबा शहर के पुरानी बस्ती क्षेत्र में मामूली विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया। सड़क पर साइड देने को लेकर हुई कहासुनी के बाद दो युवकों ने 24 वर्षीय युवक पर लोहे की रॉड से प्राणघातक हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। कोरबा निवासी लकी दावड़ा ने पुलिस को बताया कि वह अपने एक्टिवा से जा रहा था और रास्ते में वाहन पार्क कर थोड़ी देर के लिए रुका था। इसी दौरान रेहान खान और उसका एक साथी वहां पहुंचे और साइड देने को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लकी पर लोहे की वस्तु से हमला बोल दिया। हमले में उसके गले, सिर और कंधे पर गंभीर चोटें आई हैं।

पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने धमकी भरे लहजे में कहा— “तेरा बाप का रोड है क्या? किनारे हट” —और विरोध करने पर दोनों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग देखते रहे, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव की कोशिश नहीं की। किसी तरह अपनी जान बचाते हुए लकी वहां से निकलकर सीधे थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने घायल युवक को तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। शहर में बढ़ती मारपीट की घटनाओं को लेकर स्थानीय निवासियों में रोष है। उनका कहना है कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जरूरत है ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads