छत्तीसगढ़: कोरबा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रतीक चतुर्वेदी बने नए सीएसपी, विजय सिंह राजपूत होंगे कटघोरा एसडीओपी

CG.ई ख़बर


कोरबा (CG ई खबर | जिला संवाददाता : सत्या पटेल)
— छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय द्वारा राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़ा तबादला आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के तहत प्रदेशभर में कुल 95 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें 35 अधिकारी एडिशनल एसपी एवं उप सेनानी रैंक के, जबकि 60 अधिकारी डीएसपी रैंक के शामिल हैं। इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल का असर कोरबा जिले में भी स्पष्ट रूप से देखने को मिला है।

जारी आदेश के अनुसार, कोरबा में पदस्थ सीएसपी भूषण एक्का का तबादला कर उन्हें एसडीओपी बेमेतरा के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं कटघोरा एसडीओपी पंकज ठाकुर को डीएसपी पीटीएस राजनांदगांव के पद पर स्थानांतरित किया गया है।










इसके अतिरिक्त, जिला मुख्यालय में पदस्थ डीएसपी प्रतिभा मरकाम को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें डीएसपी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, बस्तर में पदस्थ किया गया है।

वहीं, कोरबा सीएसपी के महत्वपूर्ण पद पर प्रतीक चतुर्वेदी की नियुक्ति की गई है। वे इससे पूर्व डीएसपी अजाक/क्राइम कबीरधाम में अपनी सेवाएं दे रहे थे। साथ ही, कटघोरा के नए एसडीओपी के रूप में विजय सिंह राजपूत को पदस्थ किया गया है, जो पहले डीएसपी सुरक्षा, जशपुर के पद पर कार्यरत थे।

इस प्रशासनिक फेरबदल को राज्य में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई पदस्थापनाओं के बाद कोरबा जिले में कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक सक्रियता और निगरानी में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

3/related/default