रायपुर: DSP कल्पना वर्मा–कारोबारी दीपक टंडन विवाद पर नया खुलासा, वायरल चैट से मचा हड़कंप

CG.ई ख़बर


रायपुर (CG ई खबर) : 
में पुलिस विभाग और बिजनेस जगत से जुड़ा एक विवाद इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। यह पूरा मामला महिला डीएसपी कल्पना वर्मा और शहर के एक होटल कारोबारी दीपक टंडन के बीच हुए रिश्ते, पैसों के लेन-देन और आपसी आरोपों से जुड़ा है। दोनों के बीच कथित प्रेम संबंध, महंगे तोहफे, लग्जरी लाइफस्टाइल और करोड़ों रुपए की लेन-देन की कहानी अब खुलकर सामने आ चुकी है। इसी बीच दोनों के बीच का वाट्सऐप चैट भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फिलहाल यह मामला पुलिस थाने तक पहुँच गया है, लेकिन दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं और पुलिस भी ‘क्या करें, क्या न करें’ की स्थिति में नजर आ रही है। वहीं, कारोबारी दीपक टंडन ने कार्रवाई न होने पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री को शिकायत भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।


प्यार या पैसों का खेल?

रायपुर में पदस्थ रह चुकी डीएसपी कल्पना वर्मा और कारोबारी दीपक टंडन के बीच अफेयर की चर्चाएं लंबे समय से थीं। दीपक टंडन शादीशुदा था और कथित रूप से कल्पना वर्मा के लिए पत्नी को छोड़ने तक तैयार था।
लेकिन इस रिश्ते में लाखों–करोड़ों के लेन-देन ने खटास पैदा कर दी।

कारोबारी का आरोप है कि—

  • डीएसपी ने उससे लग्जरी लाइफस्टाइल,
  • कैश,
  • डायमंड ज्वेलरी,
  • कार,
  • और अन्य महंगे गिफ्ट मिलाकर लगभग 2 करोड़ रुपए लिए।

होटल खरीदने की एक डील में भी दोनों का नाम सामने आया है। दावा है कि पैसा कारोबारी ने लगाया, लेकिन होटल संचालन डीएसपी के भाई कर रहे हैं। इसी बीच चेक बाउंस और धोखाधड़ी को लेकर डीएसपी के भाई राकेश वर्मा ने टंडन और उसकी पत्नी के खिलाफ शिकायत कर दी।


रिश्ते की शुरुआत कैसे हुई?

साल 2021 में जब कल्पना वर्मा महासमुंद में पदस्थ थीं, तभी एक म्यूचुअल फ्रेंड के जरिए उनकी मुलाकात टंडन से हुई।

  • कुछ दिन बाद फोन और मैसेज से बातचीत शुरू हुई।
  • बार-बार मिलना, घूमने-फिरने और शॉर्ट ट्रिप्स पर जाना आम हो गया।
  • रायपुर ट्रांसफर के बाद दोनों रोज़ मिलने लगे।
  • घर आने-जाने तक की स्थिति बन गई।

इसी दौरान कल्पना ने अपने छोटे भाई बिट्टू के भविष्य को लेकर टंडन से मदद की बात कही। यहीं से बिजनेस पार्टनरशिप और पैसों की डील ने विवाद का रूप ले लिया।

पुलिस की चुप्पी, विवाद की बढ़ती गहराई

IBC24 द्वारा डीएसपी कल्पना वर्मा और उनके भाई से संपर्क करने पर भी कोई जवाब नहीं मिला।
दोनों ओर से थाने में शिकायत दर्ज होने के बावजूद रायपुर पुलिस ने अब तक किसी भी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है
वरिष्ठ अफसर भी इस विवाद पर टिप्पणी करने से बच रहे हैं।


क्यों चर्चा में है यह मामला?

यह विवाद केवल एक अफेयर का नहीं, बल्कि

  • रिश्ते के बदले फायदे,
  • बिजनेस डील,
  • सरकारी पद का प्रभाव,
  • और करोड़ों की लेन-देन

जैसे गंभीर पहलुओं को अपना रंग दिखाता है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे चैट ने मामले में सनसनी और बढ़ा दी है।

3/related/default