CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

रायपुर: छत्तीसगढ़ में 4 IFS अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी


CG IFS Transfer News (CG ई खबर) : 
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 4 भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार नवीद शुजाउद्दीन को प्रभारी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (APCCF), वन प्रबंधन के पद पर नियुक्त किया गया है।

छत्तीसगढ़ IFS ट्रांसफर लिस्ट

  • रमेश जांगड़े को वन उप संरक्षक, बीजापुर बनाया गया है।
  • रंगानाथा रामाकृष्णा को वन उप संरक्षक, दंतेवाड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • जाधव सागर रामचंद्र को वन उप संरक्षक, परियोजना निर्माण के पद पर पदस्थ किया गया है।

बताया जा रहा है कि यह तबादले वन विभाग में कार्यकुशलता बढ़ाने और प्रशासनिक संतुलन के उद्देश्य से किए गए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

(CG ई खबर | प्रशासनिक डेस्क)


Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads