ads 90x728

नुकीले हथियार से हमला करने वाले 7 विधि से संघर्षरत बालकों पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई


(CG ई खबर | दर्री ब्लॉक रिपोर्टर: सरस्वती मरकाम)

घटना में प्रयुक्त नुकीला हथियार, पंच व बेल्ट जब्त

कोरबा। थाना सिविल लाइन कोरबा अंतर्गत चौकी सीएसईबी क्षेत्र में नुकीले हथियार से जानलेवा हमला करने की गंभीर घटना को कोरबा पुलिस ने अत्यंत गंभीरता से लेते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की है। इस मामले में हत्या के प्रयास की घटना को अंजाम देने वाले 07 विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधि से संघर्षरत बालकों द्वारा सामूहिक रूप से एक युवक पर नुकीले वस्तु, पंच, बेल्ट तथा हाथ-मुक्कों से हमला किया गया था, जिससे युवक को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी ने तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

उनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाइन कोरबा, चौकी सीएसईबी तथा साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया।

संयुक्त टीम द्वारा त्वरित विवेचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना में संलिप्त विधि से संघर्षरत बालकों की पहचान कर उन्हें तलब किया गया। पुलिस की अब तक की कार्रवाई में कुल 07 विधि से संघर्षरत बालकों को तलब किया जा चुका है, जिनके विरुद्ध किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त नुकीला हथियार, पंच, बेल्ट सहित मारपीट में उपयोग किए गए अन्य सामान तथा घटना से संबंधित मोबाइल फोन भी जप्त किए हैं।

प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 296, 35 सहित अन्य सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है। कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त और त्वरित कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads