CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

कोरबा में रील के शौक पर पुलिस की सख्ती, चार स्कॉर्पियो जब्त, चालक गिरफ्तार


(CG ई खबर | दर्री ब्लॉक रिपोर्टर: सरस्वती मरकाम)

छत्तीसगढ़ | कोरबा शहर की सड़कों को स्टंट और सोशल मीडिया रील का मंच बनाने वालों पर अब पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। सिविल लाइन रामपुर थाना पुलिस ने तेज रफ्तार, लापरवाही और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के मामले में चार स्कॉर्पियो चालकों को गिरफ्तार करते हुए उनके वाहन जब्त कर लिए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 19 जनवरी 2026 को बालको से लेकर आईटीआई चौक, कोसाबाड़ी, सुभाष चौक, निहारिका, घंटाघर, महाराणा प्रताप चौक और सीएसईबी चौक होते हुए महाराजा होटल तक चार काली स्कॉर्पियो वाहन बेहद तेज गति से दौड़ाए जा रहे थे। इस दौरान वाहन सवार युवक खिड़कियों से बाहर झुककर शोर मचा रहे थे, हाथ बाहर निकालकर स्टंट कर रहे थे और तेज आवाज में गाने बजाकर आम नागरिकों की जान जोखिम में डाल रहे थे। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल लाइन रामपुर थाना में अपराध क्रमांक 56/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारों स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG 12 BS 7298, CG 12 BL 3201, CG 12 BL 7861 और CG 12 BH 8214 को जब्त कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में
पवन यादव (भूलसीडीह),
चंद्र कुमार कर्श (एसईसीएल सुभाष ब्लॉक),
रोहित पटेल (चंद्रनगर बरहमपुर) और
मोहम्मद सहजाद खान (बरहमपुर, कोरबा) शामिल हैं।

स्टंट के दौरान वाहनों में मौजूद बच्चों के परिजनों को भी पुलिस द्वारा यातायात नियमों की जानकारी देते हुए भविष्य में सुरक्षित ढंग से वाहन में बैठाने की कड़ी हिदायत दी गई।

पुलिस ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि सड़क पर स्टंट कर रील बनाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads