ads 90x728

रायपुर सेंट्रल जेल में कैदी का बर्थडे, गर्लफ्रेंड ने बनाई वीडियो—सोशल मीडिया पर वायरल, जेल सुरक्षा पर उठे सवाल


(CG ई खबर | प्रमुख संपादक : ओम प्रकाश पटेल)

प्राची पांडेय, रायपुर। कहते हैं इश्क में इंसान सारी हदें पार कर देता है—न दिन देखता है, न जगह और न ही नियम-कानून। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल से सामने आया है, जहां एक कैदी के जन्मदिन पर उसकी गर्लफ्रेंड मुलाकाती कक्ष तक पहुंची और मोबाइल से वीडियो बना लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में युवती कहती दिख रही है—“आज मेरी जान का बर्थडे है और मैं उससे मिलने जेल जा रही हूं।” मुलाकात के बाद उसने कैदी के रिएक्शन के साथ वीडियो में फिल्मी गाना “दीवाना मुझे कर गया हाय रे जाना तेरा” जोड़कर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया।


किस मामले में बंद है आरोपी?

जानकारी के मुताबिक, कैदी का नाम तारकेश्वर बताया जा रहा है। वह किस मामले में जेल में बंद है, इसकी अधिकृत पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है। हालांकि चर्चाओं में यह बात सामने आ रही है कि वह NDPS (मादक पदार्थों से जुड़ा) मामले में जेल में बंद है।
इस वायरल वीडियो ने जेल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं—सबसे बड़ा सवाल यही है कि मोबाइल फोन जेल के भीतर कैसे पहुंचा और वीडियो बनाने की अनुमति कैसे मिली?

अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जेल प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।


पहले भी वायरल हो चुके हैं जेल के वीडियो

यह पहला मामला नहीं है जब रायपुर सेंट्रल जेल से वीडियो वायरल हुआ हो। इससे पहले भी जेल के भीतर कैदियों के जिम करते, सेल्फी लेते वीडियो सामने आ चुके हैं।
एक मामले में वीडियो वायरल होने के बाद महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं ने कार्रवाई करते हुए अष्टकोण अधिकारी संदीप कश्यप को निलंबित किया था।


रायपुर सेंट्रल जेल से जुड़े पुराने विवाद

  • मार्च 2023 – मारपीट का मामला:
    कैदी तपन दास के साथ प्रहरी पंकज बेग द्वारा मारपीट का आरोप लगा था। सामान अंदर भेजने को लेकर हुए विवाद में तपन घायल हुआ था, जिसके बाद जांच के निर्देश दिए गए थे।

  • अगस्त 2023 – संदिग्ध मौत:
    सेंट्रल जेल में NDPS मामले में बंद कैदी पवन यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने जेल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए थे।

  • नवंबर 2022 – गैंगवार:
    जेल के भीतर रक्सेल गैंग और रफीक गैंग के बीच हिंसक झड़प हुई थी। कांच के गिलास और चम्मच को धारदार हथियार बनाकर हमला किया गया, जिसमें एक कैदी घायल हुआ था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads