स्थानीय अवकाश की घोषणा: रायगढ़ जिले में इस वर्ष तीन दिन रहेंगे स्थानीय छुट्टियाँ

CG.ई ख़बर


(CG ई खबर | बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ : विजय चौहान)

रायगढ़। जिला प्रशासन ने आगामी प्रमुख त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले में निम्नलिखित अवसरों पर स्थानीय अवकाश रहेगा—

  • 16 जुलाई 2026 (गुरुवार) – रथ यात्रा
  • 19 अक्टूबर 2026 (रविवार) – महानवमी
  • 9 नवंबर 2026 (सोमवार) – दीपावली के दूसरे दिन (गोवर्धन पूजा/अन्नकूट)

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ये स्थानीय अवकाश कोषालय, उपकोषालय एवं सभी बैंकों पर लागू नहीं होंगे। इन संस्थानों में बैंकिंग एवं कोषीय कार्य पूर्ववत् रूप से संचालित रहेंगे।

घोषित अवकाश के दौरान जिले के अन्य सभी शासकीय कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान एवं स्थानीय प्रशासन से जुड़े विभाग बंद रहेंगे। प्रशासन का उद्देश्य कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को पर्व-त्योहार शांतिपूर्वक एवं उत्साह के साथ मनाने का अवसर प्रदान करना है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इन तिथियों को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक शासकीय एवं व्यक्तिगत कार्यों की योजना पहले से बना लें।

3/related/default