ads 90x728

कोरबा में साइबर पुलिस थाना के पहले प्रभारी बने अजय सोनवानी


SP ने जारी किया आदेश, 24 जनवरी 2026 से प्रभावशील

(CG ई खबर | दर्री ब्लॉक रिपोर्टर : सरस्वती मरकाम)

छत्तीसगढ़ | कोरबा। जिले में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से गठित साइबर पुलिस थाना कोरबा को पहला थाना प्रभारी मिल गया है। पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा जारी आदेश के अनुसार उप निरीक्षक अजय सोनवानी को साइबर पुलिस थाना कोरबा का पहला प्रभारी नियुक्त किया गया है।

यह कार्रवाई गृह (पुलिस) विभाग, छत्तीसगढ़ शासन की अधिसूचना दिनांक 21 नवंबर 2025 के तहत की गई है। जारी आदेश में साइबर पुलिस थाना कोरबा में कुल 12 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पदस्थापना की गई है।

साइबर थाना कोरबा में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी

  • उप निरीक्षक : अजय सोनवानी (थाना प्रभारी)
  • प्रधान आरक्षक : दिलेश्वर सिंह कंवर, गुनाराम सिन्हा
  • आरक्षक : सुषील यादव, आलोक टोप्पो, संजीव कुमार सिंह, श्याम कुमार सिदार, प्रशांत सिंह, रेणु टोप्पो, विकेश्वर प्रताप सिंह, डेमन आगरे, रवि कुमार चौबे

पुलिस विभाग का मानना है कि साइबर पुलिस थाना के गठन से ऑनलाइन ठगी, साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों और अन्य डिजिटल अपराधों की जांच में तेजी आएगी। साथ ही आम नागरिकों को साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए अब अलग से थाना स्तर पर सुविधा उपलब्ध होगी।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी यह आदेश 24 जनवरी 2026 से प्रभावशील माना गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads