CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

KORBA: धर्मस्थल पर तोड़फोड़, सड़क पर फेंकी गई पूजा सामग्री, क्षेत्र में तनाव


(CG ई खबर | जिला संवाददाता: नारायण चंद्राकर)

कोरबा, छत्तीसगढ़ जिले के सीमांत क्षेत्र में एक धर्मस्थल पर तोड़फोड़ की गंभीर घटना सामने आई है। अज्ञात व्यक्ति अथवा व्यक्तियों द्वारा सड़क किनारे स्थापित बजरंगबली की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। मौके पर बजरंगबली की टूटी हुई मूर्ति, त्रिशूल सहित पूजा सामग्री सड़क पर बिखरी हुई पाई गई।

घटना आज सुबह की बताई जा रही है। जैसे ही इसकी जानकारी आसपास के लोगों को हुई, क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही बजरंग दल और हिंदू समाज के लोग मौके पर पहुंचने लगे, जिसके बाद क्षेत्र में आक्रोश की स्थिति देखी गई।


यह घटना चोटिया–कोरबी–सिरमिना मार्ग की बताई जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस कृत्य को किसने अंजाम दिया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और हालात पर नजर बनाए हुए है। अज्ञात आरोपियों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads