बजट 2026-27 नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट पेश किया। बजट 2026-27 में सरकार ने जहां कुछ वस्तुओं को महंगा किया है, वहीं आम लोगों को रोजमर्रा की कई जरूरी चीजों में बड़ी राहत दी है। इस बजट को ‘विकसित भारत 2047’ के विज़न के अनुरूप बताया जा रहा है, जिसमें मैन्युफैक्चरिंग, स्वास्थ्य, स्वच्छ ऊर्जा और निर्यात को विशेष प्राथमिकता दी गई है।
बजट 2026 का मास्टरस्ट्रोक: कई जरूरी सामान हुए सस्ते
बजट की सबसे बड़ी राहत की बात करें तो जूते, कपड़े, माइक्रोवेव ओवन, सोलर एनर्जी से जुड़े उत्पाद और कैंसर की दवाएं सस्ती की गई हैं। इससे सीधे तौर पर मध्यम वर्ग और आम उपभोक्ताओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।
सरकार ने चमड़े और कपड़े के निर्यात को भी सस्ता करने का ऐलान किया है, जिससे मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मजबूती मिलेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की संभावना है। इसके साथ ही सिंथेटिक फुटवियर, EV बैटरी, बायोगैस मिक्स्ड CNG और एयरक्राफ्ट निर्माण से जुड़ी सामग्री पर टैक्स और कस्टम ड्यूटी में कटौती की गई है।
स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ी राहत
स्वास्थ्य के मोर्चे पर बजट 2026 आम जनता के लिए राहतभरा साबित हो सकता है। वित्त मंत्री ने कैंसर की 17 दवाओं और शुगर (डायबिटीज) की दवाओं को सस्ता करने की घोषणा की है। दवाओं और मेडिकल डिवाइस पर कस्टम ड्यूटी घटाने से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के इलाज का खर्च कम होने की उम्मीद जताई जा रही है।
कुछ चीजें हुईं महंगी
जहां एक ओर राहत दी गई है, वहीं दूसरी ओर कुछ वस्तुओं के दाम बढ़ने की संभावना भी है। बजट 2026 में मिनरल्स (खनिज), स्क्रैप और शराब पर टैक्स बढ़ाने का फैसला लिया गया है। सरकार का कहना है कि इन कदमों का उद्देश्य संसाधनों का बेहतर उपयोग और राजस्व संग्रह को मजबूत करना है।
वैश्विक चुनौतियों के बीच संतुलित बजट
अमेरिकी टैरिफ और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच पेश किए गए इस बजट में सरकार ने घरेलू मैन्युफैक्चरिंग, स्वच्छ ऊर्जा, स्वास्थ्य और निर्यात को बढ़ावा देने पर जोर दिया है। कुल मिलाकर बजट 2026 महंगाई से राहत देने और अर्थव्यवस्था को गति देने की दिशा में एक संतुलित प्रयास माना जा रहा है।
बजट 2026: क्या सस्ता – क्या महंगा
सस्ता हुआ:
- लेदर (चमड़ा)
- कपड़ा
- सिंथेटिक फुटवियर
- जूते
- चमड़े और कपड़े का निर्यात
- माइक्रोवेव ओवन
- सोलर एनर्जी से जुड़ी वस्तुएं
- सोलर ग्लास
- EV बैटरी
- एयरक्राफ्ट निर्माण से जुड़ी सामग्री
- विमानों का ईंधन
- विदेशी यात्रा से जुड़ी वस्तुएं
- बायोगैस मिक्स्ड CNG
- कैंसर की 17 दवाएं
- शुगर (डायबिटीज) की दवाएं
महंगा हुआ:
- मिनरल्स (खनिज)
- स्क्रैप
- शराब
आने वाले दिनों में बजट 2026 के इन फैसलों का असर बाजार और आम लोगों की जेब पर साफ तौर पर दिखाई देगा।

