CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

कटनी: नशे में धुत शिक्षक पहुंचा स्कूल, बच्चों को पढ़ाते हुए VIDEO वायरल


कटनी (CG ई खबर) : 
शराब एक ऐसी लत है, जो इंसान की समझ, जिम्मेदारी और सामाजिक मर्यादा तीनों को प्रभावित कर देती है। इसकी गिरफ्त में आने के बाद व्यक्ति समय और स्थान का भान भी भूल जाता है। ऐसा ही एक गंभीर मामला मध्यप्रदेश के कटनी जिले से सामने आया है, जहां एक सरकारी शिक्षक शराब के नशे में प्राथमिक स्कूल पहुंच गया और बच्चों को पढ़ाने लगा। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Katni Teacher Viral Video
मिली जानकारी के अनुसार यह मामला कटनी जिले के प्राथमिक शाला गोइंद्रा का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक शिक्षक स्कूल परिसर में मौजूद नजर आ रहा है और कक्षा में बैठे मासूम बच्चों को पढ़ाते हुए दिखाई दे रहा है। शिक्षक की हालत और बातचीत से साफ झलक रहा है कि वह नशे की हालत में है।

वीडियो की शुरुआत में शिक्षक यह कहते हुए सुनाई देता है कि, “वैसा शिक्षक नहीं हूं मैं, जैसा तुम समझ रहे हों।” इसके बाद वह कक्षा में मौजूद बच्चों की ओर इशारा करते हुए कहता है कि, “मेरे साथ में बच्चे हैं।”
जब वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने शिक्षक से सवाल किया कि आप बच्चों को क्या शिक्षा दे रहे हैं, तो इस पर शिक्षक भड़कते हुए कहता है, “क्यों पूछ रहे हो?”

इतना ही नहीं, वीडियो में शिक्षक यह कहते हुए भी नजर आता है कि, “तुम्हारे जैसे कई आते-जाते हैं… इतना भी शराबी नहीं हूं मैं।” शिक्षक के इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सोशल मीडिया पर आक्रोश

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। अभिभावकों और स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह का आचरण बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। स्कूल जैसे पवित्र स्थान पर नशे में शिक्षक का पहुंचना बेहद शर्मनाक और चिंताजनक है।

कार्रवाई की मांग

मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोग मांग कर रहे हैं कि संबंधित शिक्षक पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

👉 देखें वीडियो में और क्या-क्या कहा शिक्षक ने…



Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads