ads 90x728

नशे के विरुद्ध दीपका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पाँच ठिकानों पर रेड कर 100 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त


(CG ई खबर | दर्री ब्लॉक रिपोर्टर : सरस्वती मरकाम)

कोरबा/छत्तीसगढ़। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कोरबा पुलिस द्वारा लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना दीपका पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का निर्माण एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई की है।

मुखबिर से प्राप्त पुख्ता सूचना के आधार पर थाना दीपका पुलिस टीम ने लोटान पारा केराकछार, धुरेना एवं सिरकी खुर्द क्षेत्र के अंतर्गत पाँच अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 100 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की।

पुलिस ने मौके से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

कोरबा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध नशे के कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads