CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

इस जिले में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार, अब तक 12 आरोपी हिरासत में

SEX Racket का भंडाफोड़ (photo source- Patrika)

छत्तीसगढ़ / अंबिकापुर (CG ई खबर) : 
देशभर में सेक्स रैकेट के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। महानगरों के बाद अब कस्बों और छोटे शहरों में भी देह व्यापार का नेटवर्क तेजी से फैलता नजर आ रहा है। पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई किए जाने के बावजूद यह गोरखधंधा नए-नए तरीकों से दोबारा सक्रिय हो जाता है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के जिले में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है, जिसमें पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है।

अब तक 12 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

CG Sex Racket News के अनुसार यह मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके के कई स्थानों पर अवैध देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की, जहां से सेक्स रैकेट में संलिप्त पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और पूछताछ जारी है।

दो महीने पहले भी हुआ था बड़ा खुलासा

गौरतलब है कि करीब दो महीने पहले भी अंबिकापुर में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था। उस दौरान कोतवाली पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर आकाशवाणी चौक के पास औचक छापेमारी की थी। कार्रवाई के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। जांच में देह व्यापार में लिप्त एक महिला सहित सात लोगों को हिरासत में लिया गया था। साथ ही संबंधित होटल के मैनेजर और एक कर्मचारी को भी गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है और आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि इस तरह के अवैध कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads