मामूली बाबू निकला करोड़पति! बीकानेर में ACB की रेड, नकदी-सोना-जमीन के खुलासे से हड़कंप

CG.ई ख़बर


बीकानेर : की बड़ी कार्रवाई, बाबू के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

राजस्थान के बीकानेर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायती राज विभाग में कार्यरत बाबू शुभकरण के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की। शुक्रवार सुबह एसीबी की 5 अलग-अलग टीमों ने एक साथ दबिश दी, जिससे हड़कंप मच गया।

📍 कहाँ-कहाँ हुई छापेमारी

एसीबी को बाबू शुभकरण के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। इसके बाद बीकानेर शहर के मातेश्वरी एन्कलेव, गंगाशहर और जयपुर रोड स्थित आवासों के अलावा उनके गांव पुनरासर तथा फलोदी के कानासर में भी तलाशी ली गई। जब अधिकारियों ने जांच शुरू की तो सामने आए खुलासों ने सभी को चौंका दिया।

💰 क्या-क्या हुआ बरामद

छापेमारी के दौरान घरों से ₹75.80 लाख नकद (500-500 के नोटों की गड्डियां), 1 किलो से अधिक सोना, करीब 2 किलो चांदी बरामद की गई। इसके साथ ही एक मामूली क्लर्क होने के बावजूद 4 आलीशान मकानों और 100 बीघा से अधिक जमीन से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं।

एसीबी फिलहाल बरामद दस्तावेजों और संपत्तियों की विस्तृत जांच कर रही है। इस कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामला और चर्चा में आ गया है।

— रिपोर्ट

3/related/default