मारपीट का बदला : पिता-पुत्रों ने युवक पर ब्लेड से किया जानलेवा हमला, सिर गंभीर रूप से घायल

CG.ई ख़बर


(CG ई खबर | प्रमुख संपादक : ओम प्रकाश पटेल)

कोरबा-पाली : मारपीट के एक पुराने विवाद का बदला लेते हुए पिता ने अपने दो पुत्रों के साथ मिलकर एक युवक पर बेरहमी से हमला कर दिया। आरोपियों ने मिलकर युवक के सिर पर सेविंग ब्लेड से वार किया, जिससे उसके सिर में गहरी चोट आई है।

प्रार्थी सुभाष श्याम (उम्र 27 वर्ष), निवासी ग्राम पोलमी, थाना पाली, रोजी-मजदूरी का कार्य करता है। उसने बताया कि 09 फरवरी की शाम करीब 7 बजे, उसका भाई वीरेंद्र श्याम अपने दोस्त अनिल कुमार के साथ प्राइमरी स्कूल की ओर से अपने घर बीचपारा, पोलमी लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले आकाश डिक्सेना, आशीष डिक्सेना और उनके पिता हरी डिक्सेना मौके पर पहुंचे।

आरोप है कि हरी डिक्सेना ने वीरेंद्र पर यह कहते हुए गाली-गलौच शुरू की कि तुम लोगों ने मेरे बेटे आकाश के साथ मारपीट की है। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए आकाश डिक्सेना ने सेविंग ब्लेड से वीरेंद्र के सिर पर हमला कर दिया, जबकि आशीष और हरी डिक्सेना ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की। हमले में पीड़ित के सिर, गले और पेट में चोटें आई हैं।

घायल का इलाज सीएचसी पाली अस्पताल में जारी है। घायल के भाई सुभाष श्याम की रिपोर्ट पर पुलिस ने आकाश डिक्सेना, आशीष डिक्सेना और हरी डिक्सेना के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

CG ई खबर

3/related/default