पार्षद अमिला राकेश पटेल के प्रयासों से नराईबोध में थमा बच्चों का इंतजार, स्कूल बस सेवा हुई बहाल

CG.ई ख़बर


गेवरा//कोरबा (CG ई खबर):- 
नगर पालिका बांकी मोगरा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 29 के नराईबोध, भिलाई बाजार क्षेत्र में स्कूली बच्चों और अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। क्षेत्र की लोकप्रिय पार्षद अमिला राकेश पटेल के अथक प्रयासों और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते लंबे समय से बंद पड़ी स्कूल बस सेवा पुनः सुचारु रूप से शुरू हो गई है

प्रबंधन और जनप्रतिनिधि के समन्वय की जीत

बस सुविधा के अभाव में बच्चों को हो रही परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए पार्षद अमिला राकेश पटेल ने इस मुद्दे को अपनी प्राथमिकता में शामिल किया। उन्होंने एसईसीएल (SECL) गेवरा प्रबंधन से लगातार संवाद स्थापित कर ग्रामीणों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा। सकारात्मक पहल और सार्थक चर्चा के बाद प्रबंधन ने संवेदनशील निर्णय लेते हुए बस सेवा बहाल की, जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।

SECL प्रबंधन का आभार

बस सेवा शुरू होने पर पार्षद अमिला राकेश पटेल ने एसईसीएल गेवरा प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा,
शिक्षा ही भविष्य की नींव है। बच्चों को स्कूल जाने में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। एसईसीएल गेवरा प्रबंधन ने हमारी मांग को संवेदनशीलता से समझा और अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन किया, इसके लिए मैं उनका हृदय से धन्यवाद करती हूं।

ग्रामीणों ने किया स्वागत

बस सेवा पुनः शुरू होने से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पार्षद अमिला राकेश पटेल के नेतृत्व में वार्ड 29 में विकास और जन-सुविधाओं के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। स्कूल बस सुविधा से न केवल बच्चों का समय बचेगा, बल्कि उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी

(CG ई खबर)

3/related/default