CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

पेंड्रा में गरज-चमक के साथ तेज बारिश, कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप, ठंड के फिर से लौटने के आसार


(CG ई खबर जिला संवाददाता: नारायण चंद्राकर)

छत्तीसगढ़ | कोरबा मंगलवार शाम पेंड्रा में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और झमाझम बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। इस अचानक बदले मौसम के चलते गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग द्वारा पहले ही बारिश की संभावना जताई गई थी, जो पूरी तरह सही साबित हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट के संकेत मिलने लगे हैं, जिससे क्षेत्र में एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौटने के आसार बन गए हैं।

बारिश के दौरान तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़-पौधों की डालियां टूटने की भी जानकारी सामने आई है, वहीं बिजली गुल रहने से आमजन के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित रहीं।

प्रदेश का मौसम हाल

वहीं, छत्तीसगढ़ के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क (ड्राई) बना हुआ है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस रायपुर और जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

राजधानी रायपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक रहा। दिन में हवा की गति बेहद कम रही और आसमान पूरी तरह साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना बनी हुई है।

➡️ देखिए बारिश की तस्वीरें
(पेंड्रा में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हुई बारिश के दृश्य)

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads