CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

एकतरफा प्यार का खूनी अंजाम: युवती के पिता पर चलाई गोली, पहली मिस-फायर—दूसरे राउंड में पिस्टल अटकी


हत्या के प्रयास की सूचना के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार, एकतरफा प्यार में की फायरिंग

“इरादे थे खून के, पर हथियार ने धोखा दे दिया, जो खुद को आशिक समझ रहा था, वो खुद ही फंस गया।”

(CG ई खबर | प्रमुख संपादक : ओम प्रकाश पटेल)

कोरबा /छत्तीसगढ़ : एकतरफा प्रेम की सनक में एक युवक द्वारा बालको थाना क्षेत्र के ग्राम में 18 फरवरी की रात एक ग्रामीण के घर पर फायरिंग की गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, 18 फरवरी 2026 की रात लगभग 11 बजे आरोपी साहिल मसीह मोटरसाइकिल से प्रार्थी के घर के पास पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए हल्ला-गुल्ला करने लगा। जैसे ही प्रार्थी दरवाजा खोलकर बाहर निकला, आरोपी ने उसकी हत्या करने की नीयत से अपने पास रखे पिस्टल से फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनकर प्रार्थी जमीन पर बैठ गया। इसके बाद आरोपी ने दोबारा फायर करने का प्रयास किया, लेकिन पिस्टल नहीं चली।



प्रार्थी द्वारा थाना बालको में लिखित शिकायत दर्ज कराए जाने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में टीम गठित की गई। पुलिस ने त्वरित पतासाजी कर आरोपी को उसके घर से घेराबंदी कर पकड़ लिया। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक नग पिस्टल (जिसमें राउंड भरा हुआ था) जब्त किया है। पिस्टल की उपलब्धता और स्रोत को लेकर जांच जारी है।

बालको थाना प्रभारी निरीक्षक युवराज तिवारी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 94/2028 पर धारा 296, 75(1), 78(1), 109(1) BNS एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी साहिल मसीह पिता शांतिएल मसीह, उम्र 20 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर बालको, को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल दाखिल कराया गया है।

घटना छत्तीसगढ़ के जिले के क्षेत्र की है, जहां पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी अनहोनी टल गई।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads