ads 90x728

महिला तीन बच्चों संग लापता, मायके जाते समय रास्ते में गायब


(CG ई खबर | कोरबा जिला संवाददाता : नारायण चंद्राकर)

छत्तीसगढ़ / बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में एक महिला के अपने तीन बच्चों के साथ रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। इस घटना से परिजनों में गहरी चिंता और बेचैनी व्याप्त है। महिला पांडातराई क्षेत्र से अपने मायके बिलासपुर जाने के लिए निकली थी, लेकिन वहां पहुंची ही नहीं।

जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 15 निवासी बिसेन कार्निक (34 वर्ष) ने अपनी पत्नी पुष्पनंदनी कार्निक (26 वर्ष) और उनके तीन बच्चों के लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पीड़ित पति ने बताया कि 2 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे उनकी पत्नी बच्चों के साथ इलाज कराने बिलासपुर जाने की बात कहकर शारदा बस से रवाना हुई थीं।

शाम करीब 6 बजे जब उन्होंने संपर्क करने की कोशिश की तो महिला के दोनों मोबाइल नंबर बंद मिले। इसके बाद ससुराल पक्ष से संपर्क किया गया, लेकिन वहां भी महिला और बच्चों के पहुंचने की कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित रिश्तेदारों के यहां भी तलाश की, पर कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

अगले दिन बस चालक से पूछताछ करने पर पता चला कि महिला और बच्चों को महाराणा प्रताप चौक के पास उतारा गया था। इसके बाद से महिला और तीनों बच्चों का कोई पता नहीं चल पाया है।

पीड़ित पति ने पुलिस पर खोजबीन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रशासन से जल्द से जल्द प्रभावी कार्रवाई और महिला व बच्चों की सुरक्षित बरामदगी की मांग की है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और महिला तथा बच्चों की तलाश जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads