CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

स्वर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का ‘अमेरिकी बम’, इलाके में दहशत… सेना करेगी निष्क्रिय


पूर्वी सिंहभूम/बहरागोड़ा | 22 मार्च 
(CG ई खबर) झारखंड : के पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी किनारे एक बेहद खतरनाक और भारी भरकम बम मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बरामद बम का वजन करीब 500 पाउंड (लगभग 227 किलोग्राम) बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, बम पर “AN-M64” और “Made in USA” लिखा हुआ पाया गया है, जिससे इसके अमेरिकी मूल का होने की पुष्टि होती है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह बम काफी पुराना है और संभवतः या के समय का हो सकता है।


शुरुआती लापरवाही, फिर हरकत में प्रशासन

घटना की सूचना मिलने के बावजूद शुरुआती दिनों में प्रशासन की सुस्ती सामने आई, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। हालांकि बाद में रांची से बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला गया।


इलाका सील, भारी सुरक्षा बल तैनात

संभावित खतरे को देखते हुए पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है, वहीं आम लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।


सेना की मदद से होगा डिफ्यूज

बम की संवेदनशीलता को देखते हुए अब सेना की विशेषज्ञ टीम की मदद से इसे निष्क्रिय करने की तैयारी की जा रही है। प्रशासन हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।


जनता से अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौके से दूर रहें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।


CG ई खबर | आपकी आवाज, आपकी खबर 24x7

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads