ads 90x728

शादी का झांसा देकर शोषण, युवक फरार… पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार


(CG ई खबर | प्रमुख संपादक ओम प्रकाश पटेल)

कोरबा। जिले से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर लंबे समय तक देहिक शोषण करने और बाद में फरार हो जाने का आरोप लगाया गया है।

पीड़िता के अनुसार, वह वर्ष 2021 से 2024 तक आरोपी संजय कुमार पटेल (पिता – शिवकुमार पटेल, निवासी बलोदा डोंगरी, जिला जांजगीर-चांपा) के साथ कोरबा में रह रही थी। इस दौरान दोनों साथ में जीवन यापन कर रहे थे और आरोपी तरदा क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर संचालित करता था।

बताया जा रहा है कि एक दिन संजय पटेल रोजाना की तरह अपनी मेडिकल दुकान जाने के लिए निकला, लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। पीड़िता ने जब उसके ससुराल पक्ष से संपर्क किया तो वहां से भी कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी।

काफी दिनों तक इंतजार के बाद पीड़िता खुद तरदा पहुंची, जहां पता चला कि आरोपी ने मेडिकल स्टोर भी बंद कर दिया है और फरार हो गया है।

👉 इसके बाद पीड़िता ने सीएसईबी चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़िता ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

⚖️ पीड़िता ने मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।


📌 CG ई खबर अपील:
इस तरह के मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई जरूरी है ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके और समाज में गलत संदेश न जाए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads