ads 90x728

दीपका नगर पालिका में 84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य पर भ्रष्टाचार के आरोप, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी


(CG ई खबर | प्रमुख संपादक : ओम प्रकाश पटेल)

दीपका/कोरबा: नगर पालिका परिषद दीपका में विकास कार्यों के नाम पर कथित भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। शहर में स्ट्रीट लाइट, खंभा (पोल) और केबल वायर के लिए जारी 84 लाख रुपये के टेंडर के तहत हो रहे कार्यों पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ अब युवा कांग्रेस भी इस मुद्दे को लेकर मुखर हो गई है।


गुणवत्ता पर सवाल, थर्ड ग्रेड सामग्री का आरोप

शिकायतों के अनुसार, दीपका नगर क्षेत्र में लगाए जा रहे स्ट्रीट लाइट पोल और केबल कार्य की गुणवत्ता बेहद खराब बताई जा रही है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि इतनी बड़ी राशि खर्च होने के बावजूद घटिया और थर्ड ग्रेड सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। इससे न सिर्फ सरकारी धन की बर्बादी हो रही है, बल्कि भविष्य में हादसों की आशंका भी बढ़ रही है।


पार्षद ने मुख्य सचिव से की शिकायत

मामले की गंभीरता को देखते हुए वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद कमलेश कुमार जायसवाल ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को लिखित शिकायत भेजी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता बरतते हुए जनता के टैक्स के पैसों का दुरुपयोग किया जा रहा है।


युवा कांग्रेस की आर-पार की चेतावनी

मामला अब राजनीतिक रूप लेता जा रहा है। युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव तनवीर अहमद ने इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने साफ कहा कि—

“यह केवल किसी एक व्यक्ति का मामला नहीं, बल्कि पूरे दीपका की जनता के हक का सवाल है। 84 लाख रुपये की राशि छोटी नहीं है। अगर इसमें भ्रष्टाचार हुआ है तो जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो नगर पालिका परिषद का घेराव कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।


मुख्य मांगें

🔹 84 लाख के स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच
🔹 घटिया सामग्री सप्लाई करने वाले ठेकेदार व संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई
🔹 वर्तमान कार्य को रोककर मानक गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए


📌अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता है और आरोपों की सच्चाई क्या सामने आती है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads