ads 90x728

4 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए “बाल मैत्री कार्यक्रम” शुरू, आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल


📰 CG ई खबर | 
कोरबा, 21 मार्च 2026। महिला एवं बाल विकास विभाग, कोरबा द्वारा 4 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए “बाल मैत्री कार्यक्रम” की शुरुआत की गई है। इस पहल का उद्देश्य आंगनबाड़ी के अनौपचारिक वातावरण से प्राथमिक शाला के औपचारिक माहौल में बच्चों का सहज, सरल और आनंददायक संक्रमण सुनिश्चित करना है, जिससे उनमें विद्यालय के प्रति रुचि और आत्मविश्वास विकसित हो सके।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ 20 मार्च से किया गया है। इसके अंतर्गत उन आंगनबाड़ी बच्चों को शामिल किया गया है, जो प्राथमिक शाला में प्रवेश के लिए तैयार हैं। योजना के तहत प्रत्येक माह एक निर्धारित दिवस पर “मासिक शाला भ्रमण” आयोजित किया जाएगा। इस दौरान बच्चों को नजदीकी प्राथमिक विद्यालय ले जाकर वहां के वातावरण, कक्षाओं, शिक्षकों और विद्यार्थियों से परिचित कराया जाएगा।


भ्रमण के दौरान बच्चों को कक्षा-01 के विद्यार्थियों के साथ जोड़कर सामूहिक खेल, सीखने की गतिविधियां, बालगीत, कहानियां और रचनात्मक कार्यक्रम कराए जाएंगे, जिससे वे विद्यालयीन माहौल में आसानी से ढल सकें। कार्यक्रम में परिसर परिचय, शिक्षक से संवाद और समूह आधारित गतिविधियों पर विशेष जोर दिया जाएगा।

ज्ञात हो कि आंगनबाड़ी के खेल आधारित माहौल से सीधे विद्यालय के अनुशासित वातावरण में आने पर बच्चों को अक्सर कठिनाई होती है, जिससे पढ़ाई के प्रति अरुचि भी उत्पन्न हो सकती है। “बाल मैत्री कार्यक्रम” इस अंतर को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस पहल से बच्चों की नियमित उपस्थिति, सीखने की क्षमता और सहभागिता में वृद्धि होने की उम्मीद है। साथ ही यह कार्यक्रम प्रारंभिक शिक्षा को अधिक प्रभावी, समावेशी और आनंददायक बनाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads