CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

🔴 कोरबा पुलिस में बड़ा फेरबदल: 213 आरक्षक और महिला आरक्षकों के तबादले


🔴 कोरबा पुलिस में बड़ा फेरबदल: 213 आरक्षकों के तबादले

कोरबा। जिला पुलिस अधीक्षक ने पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। जिले के विभिन्न थाना-चौकी में पदस्थ आरक्षकों की पदस्थापना में व्यापक बदलाव किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, कुल 213 आरक्षक एवं महिला आरक्षक इस फेरबदल से प्रभावित हुए हैं। सभी का स्थानांतरण अलग-अलग थाना और चौकियों में किया गया है।

बताया जा रहा है कि यह बदलाव कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, कार्यक्षमता बढ़ाने और पुलिसिंग में संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है।

पुलिस विभाग द्वारा जल्द ही सभी आरक्षकों को नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

👉 इस बड़े फेरबदल को जिले की सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से अहम माना जा रहा है।






Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads