ads 90x728

वंदे भारत बनी तस्करी का जरिया! रायपुर में 24 किलो गांजा के साथ दो युवतियां गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा संभव


रायपुर।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की संयुक्त टीम ने दो युवतियों को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 24 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 4 लाख रुपये आंकी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, एजेंसियों को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि दो युवतियां के जरिए विशाखापट्टनम से रायपुर गांजा लेकर पहुंचने वाली हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया।

तलाशी के दौरान दोनों युवतियों के ट्रॉली बैग से अलग-अलग पैकेट में गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान नीलम राठौर और रीना वर्मा के रूप में बताई है, जो बिलासपुर के तिफरा क्षेत्र की निवासी हैं। प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर जांच एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं।

सूत्रों के मुताबिक, यह मामला एक बड़े अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल NCB और RPF की टीम आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads