ads 90x728

कोरबा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, आइसक्रीम यूनिट्स के सैंपल जांच के लिए भेजे


(CG ई खबर, जिला संवाददाता नारायण चंद्राकर)

कोरबा, 20 मार्च 2026 कोरबा में गर्मी के मौसम की शुरुआत के साथ ही कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रीम की बढ़ती मांग को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। शुक्रवार को विभागीय टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित फैक्ट्रियों पर छापेमारी कर व्यापक जांच अभियान चलाया, जिससे हड़कंप मच गया।

👉 आइसक्रीम फैक्ट्रियों से लिए गए सैंपल
जांच के दौरान टीम ने दादर क्षेत्र स्थित सुनीता बेवरेजेस और रजगामार रोड स्थित ममता इंडस्ट्रीज की आइसक्रीम यूनिट्स का निरीक्षण किया। दोनों फैक्ट्रियों के लाइसेंस तो वैध पाए गए, लेकिन उत्पाद निर्माण में उपयोग किए जा रहे पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपल एकत्र किए गए हैं। अब विभाग इन सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।

👉 बिना लाइसेंस कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील
टीम ने डिगापुर वार्ड क्रमांक 36 स्थित पीयूष डिस्ट्रीब्यूटर (पेप्सिको) फैक्ट्री का भी निरीक्षण किया। यहां स्लाइस फ्रूट जूस और ट्रॉपिकाना अमरूद जूस के नमूने लिए गए। जांच में लाइसेंस संबंधी अनियमितता सामने आने पर विभाग ने फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।

👉 रिपोर्ट के बाद होगी कड़ी कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास भगत ने बताया कि दो आइसक्रीम फैक्ट्रियों से नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, जबकि एक कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री बिना वैध लाइसेंस संचालित पाई गई, जिसे सील कर दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सैंपल रिपोर्ट आने के बाद गुणवत्ता के आधार पर आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

👉 विभाग की इस कार्रवाई से जिले में अवैध रूप से संचालित खाद्य इकाइयों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads