🌼 हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर किड्ज़ निहारिका प्लेस्कूल द्वारा एक भव्य एवं आकर्षक शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा स्कूल परिसर से प्रारंभ होकर साडा शिव मंदिर तक निकाली गई, जिसमें उत्साह और उमंग का अद्भुत संगम देखने को मिला।
रैली में शामिल नन्हे-मुन्ने बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में सजे हुए थे। बच्चों ने भारतीय संस्कृति, संस्कार और हिंदू नव वर्ष के महत्व को दर्शाते हुए लोगों को शुभकामनाएं दीं और सकारात्मक संदेश फैलाया। पूरे मार्ग में श्रद्धा, भक्ति और उत्सव का माहौल बना रहा।
इस आयोजन में प्रिंसिपल श्रीमती मनीषा केशरी के साथ शिक्षिकाएँ – मनीषा पाल, कृतिका निगम, रितु तिवारी, शालिनी सिंह, पायल श्रीवास एवं सीमा यादव की सक्रिय उपस्थिति रही। सभी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।
✨ हिंदू नव वर्ष की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह नववर्ष आपके जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए। 🌼

