CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

दीपका खदान मे श्रमिक की संदिग्ध मौत: आक्रोश के बाद झुकी कलिंगा कंपनी, मुआवजा और नौकरी पर बनी सहमति


संदिग्ध मौत पर हड़ताल खत्म, समझौते के बाद काम शुरू

(CG ई खबर  | प्रमुख संपादक : ओम प्रकाश पटेल)

छत्तीसगढ़ / कोरबा : एसईसीएल की दीपका परियोजना में कार्यरत निजी कंपनी कलिंगा के श्रमिक जीवराखन जांगड़े की संदिग्ध मौत के मामले में चले कामबंद आंदोलन का आखिरकार समाधान निकल आया है। परिजनों और प्रबंधन के बीच सहमति बनने के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया और खदान में काम दोबारा शुरू हो गया।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, कंपनी प्रबंधन और परिजनों के बीच हुई चर्चा में मुआवजे और सहायता को लेकर सहमति बनी। समझौते के तहत—

  • परिजनों को ₹2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता
  • परिवार के एक सदस्य को रोजगार
  • मृतक के बच्चे की पढ़ाई-लिखाई और परवरिश की जिम्मेदारी
  • पत्नी को तात्कालिक अनुदान राशि देने का निर्णय लिया गया

इन मांगों पर सहमति बनने के बाद ही प्रदर्शनकारियों ने हड़ताल खत्म की।

👉 इस दौरान कलिंगा कंपनी के मैनेजर विकास दुबे ने एक अहम सुझाव भी रखा। उन्होंने कहा कि खदान में भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर सभी कर्मचारियों से ₹1000-₹1000 का सहयोग राशि कलेक्शन कर पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की जा सकती है।

📌 फिलहाल, समझौते के बाद स्थिति सामान्य हो गई है और दीपका परियोजना में कार्य सुचारू रूप से संचालित हो रहा है।


📍 CG ई खबर | आपकी आवाज, आपकी खबरें 24x7

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads