CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

विश्व जल दिवस पर कोरबा में सम्मान समारोह, जल योद्धाओं का हुआ सम्मान


(CG ई खबर | दरी ब्लॉक रिपोर्टर सरस्वती मरकाम)

कोरबा, 22 मार्च 2026। एवं जल उत्सव पखवाड़ा के अवसर पर जिले के रामपुर स्थित लाइवलीवुड कॉलेज में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण और स्वच्छ पेयजल के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में , सहित विभागीय अधिकारी, कार्यपालन अभियंता , सहायक अभियंता , , उप अभियंता एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

समारोह में पंचायत स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरपंचों, जल गुणवत्ता परीक्षण में सक्रिय महिलाओं, नल-जल मित्रों, स्व सहायता समूहों तथा ग्राम जल स्वच्छता समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया। इन सभी ने ग्रामीण क्षेत्रों में जल उपलब्धता और गुणवत्ता सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

मुख्य अतिथि ने सम्मानित प्रतिभागियों को बधाई देते हुए के तहत निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की सुरक्षा है।

कार्यक्रम के दौरान सभी सम्मानित प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनकी सराहना की गई। आयोजन के माध्यम से जल संरक्षण, स्वच्छ जल की उपलब्धता और जनभागीदारी के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।

👉 यह आयोजन समाज में जल के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads