CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

दर्री थाना के सामने मोबाइल दुकान में चोरी: डेढ़ लाख के मोबाइल व नगदी पार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस


छत्तीसगढ़ / कोरबा (CG ई खबर) : 
के कोरबा जिले में होली की रात चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। दर्री थाना के सामने स्थित आस्था मोबाइल पैलेस में अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए नगदी और मोबाइल फोन सहित करीब डेढ़ लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।

जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार देर रात लगभग 1:30 बजे की बताई जा रही है, जब पूरा शहर होली के उत्सव में व्यस्त था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने दुकान के शटर को किनारे से उठाकर अंदर प्रवेश किया और दुकान में रखे मोबाइल फोन, नगदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।

दुकान संचालक आकाश जायसवाल ने बताया कि उन्हें रात करीब 1:30 बजे चोरी की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दुकान का शटर उठा हुआ था और अंदर रखा सामान गायब था। चोर बड़ी संख्या में मोबाइल फोन और नगदी लेकर फरार हो चुके थे। चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग एक से डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है।

घटना की सूचना मिलते ही दर्री पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में भी चिंता का माहौल देखा जा रहा है, खासकर इसलिए क्योंकि वारदात थाने के सामने हुई है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads