CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

पूर्व विधायक के सील बंगले में CAF जवान की संदिग्ध मौत, खैरागढ़ में मचा हड़कंप

 AI Generated Image 

खैरागढ़। (CG ई खबर) : 
छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के छुईखदान थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। उदयपुर में स्थित पूर्व विधायक व पूर्व सांसद के बंगले में तैनात CAF (छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल) के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को घेरकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक के निधन के बाद उनके परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद सामने आया था। इसी विवाद के चलते प्रशासन ने उदयपुर स्थित उनके निवास को सील कर दिया था और सुरक्षा के लिए वहां CAF जवानों की तैनाती की गई थी। मृतक जवान भी उसी सुरक्षा ड्यूटी का हिस्सा था।

सोमवार को अचानक जवान की लाश बंगले के अंदर संदिग्ध स्थिति में मिलने से पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई है। फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।


Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads