CG ई खबर डॉनेट



Ads-Google


वार्ड 01 सक्ती में अवैध महुआ शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई


सक्ति / छत्तीसगढ़ (CG ई खबर) : 
सक्ती जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। वार्ड क्रमांक 01 निवासी रथबाई के घर पर छापेमार कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में महुआ शराब बरामद की गई।

आबकारी वृत्त सक्ती की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रथबाई पति किरन अपने घर में महुआ शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रही है। सूचना के आधार पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के निर्देशन में टीम का गठन किया गया।

कार्रवाई के दौरान पहले एक छद्म ग्राहक के माध्यम से शराब की खरीदारी कराई गई, जिससे अवैध बिक्री की पुष्टि हुई। इसके बाद टीम ने तत्काल घर पर दबिश दी, जहां से 3 प्लास्टिक बोतलों में 2-2 लीटर और 1 बोतल में 1 लीटर कुल 7 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।

आरोपिया के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान, प्रधान आरक्षक रघुनाथ पैकरा, परसराम कहरा, बसंती चौधरी, कमलेश यादव सहित नगर सैनिकों की सराहनीय भूमिका रही।

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की यह कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Top Post Ad

Below Post Ad