ads 90x728

कटघोरा बायपास और कुसमुंडा में दर्दनाक सड़क हादसे – 5 लोगों की मौत, मचा कोहराम


(CG ई खबर | प्रमुख संपादक : ओम प्रकाश पटेल )

कोरबा / कटघोरा : कोरबा जिले में सोमवार का दिन दर्दनाक हादसों के नाम रहा। कुसमुंडा और कटघोरा क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल 5 लोगों की जान चली गई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

कुसमुंडा में परिवार खत्म
कोयलांचल कुसमुंडा में उस वक्त मातम पसर गया जब SECL कर्मी राहुल टोप्पो और उनके माता-पिता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर जिले के जगन्नाथपुर चौरा गांव से विस्थापित राहुल टोप्पो का तबादला पिछले वर्ष कुसमुंडा परियोजना में हुआ था, जहां वे विद्युत यांत्रिकी विभाग में कार्यरत थे।

सोमवार को राहुल अपने माता-पिता और एक साथी के साथ मारुति फ्रॉक्स कार से अपने गांव लौट रहे थे। खड़गवां रोड स्थित कल्याणपुर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और राहुल सहित उनके माता-पिता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके साथी सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के कुछ घंटे बाद दुर्घटना में शामिल ट्रक में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी, जिसे दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर काबू में किया।

कटघोरा बायपास में भी दो युवकों की मौत
इसी तरह कटघोरा थाना क्षेत्र के बायपास मार्ग पर एक और भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया।

मृतकों की पहचान कृष्ण दास (निवासी घुंचापुर) और बिहारी लाल यादव (निवासी साखो) के रूप में हुई है। दोनों युवक किसी काम से जा रहे थे, तभी अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन कटघोरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

जिले में बढ़ते सड़क हादसे चिंता का विषय
लगातार हो रहे सड़क हादसे प्रशासन और आम लोगों के लिए चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। तेज रफ्तार और लापरवाही इन दुर्घटनाओं की बड़ी वजह मानी जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads