(CG ई खबर | दर्री ब्लॉक रिपोर्टर : सरस्वती मरकाम)
लारा, 20 अप्रैल। एनटीपीसी लारा रायगढ़ प्रोजेक्ट में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह-2026 का समापन सोमवार को अग्निशमन केन्द्र में मुख्य अतिथि एच.ओ.पी. सुभाष ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सहायक कमाण्डेट (अग्नि) देवेन्द्र नाथ सिंह द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ हुई।
इस अवसर पर केऔसुब के अग्नि शाखा के बल सदस्यों द्वारा आकर्षक फायर डेमोस्ट्रेशन प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य लोगों ने काफी सराहा। कार्यक्रम का संचालन निरीक्षक (अग्नि) नरेन्द्र सिंह ने किया।
समारोह में एनटीपीसी लारा के वरिष्ठ अधिकारीगण, केऔसुब के उप कमाण्डेंट महाबीर सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं बल सदस्य मौजूद रहे।
अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान अग्निशमन कर्मियों ने प्रोजेक्ट के अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमिकों, स्कूल के बच्चों और आसपास के क्षेत्रों में पहुंचकर अग्नि सुरक्षा एवं रोकथाम के प्रति व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। लोगों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों और सुरक्षा मानकों की जानकारी दी गई।
सप्ताहभर चले इस अभियान के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिनके विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम की सफलता में निरीक्षक (अग्नि) नरेन्द्र सिंह, निरीक्षक (अग्नि) कुलदेश एवं समस्त अग्निशमन कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


