CG ई खबर डॉनेट



Ads-Google


AAP में घमासान! राघव चड्ढा पर बड़ा एक्शन, उपनेता पद छिना… अब राज्यसभा में बोलने पर भी बैन?



नई दिल्ली | बड़ी खबर

आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा में अपने युवा और मुखर सांसद पर बड़ा संगठनात्मक एक्शन लिया है। पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में उपनेता के पद से हटा दिया है। उनकी जगह को नया उपनेता नियुक्त किया गया है। इस संबंध में पार्टी की ओर से औपचारिक पत्र राज्यसभा सचिवालय को भेज दिया गया है।

राज्यसभा में बोलने पर भी रोक

कार्रवाई यहीं तक सीमित नहीं रही। पार्टी ने राघव चड्ढा के राज्यसभा में सवाल पूछने और किसी भी मुद्दे पर बोलने पर भी रोक लगा दी है। सचिवालय को भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि उन्हें सदन में बोलने के लिए समय आवंटित न किया जाए।

क्यों लिया गया यह फैसला?

सूत्रों के अनुसार, पार्टी नेतृत्व राघव चड्ढा की कार्यशैली से नाराज़ था। दावा किया जा रहा है कि वे हाल के समय में बिना पार्टी नेतृत्व को जानकारी दिए अपने स्तर पर मुद्दे उठा रहे थे और सवाल पूछ रहे थे। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

किन मुद्दों से बने चर्चा में?

राघव चड्ढा राज्यसभा में आम जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए जाने जाते रहे हैं। उन्होंने गिग वर्कर्स की सुरक्षा का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया था, जिसमें ‘10 मिनट डिलीवरी’ के दबाव में काम कर रहे डिलीवरी बॉयज़ की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए गए थे। इस पर सरकार को भी कदम उठाने पड़े थे।

इसके अलावा उन्होंने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट्स पर महंगे सामानों की बिक्री और मोबाइल कंपनियों के 28 दिन वाले रिचार्ज प्लान जैसे मुद्दों को भी सदन में उठाकर चर्चा में रहे।

फिलहाल, पार्टी के इस फैसले ने सियासी हलकों में हलचल तेज कर दी है और आने वाले दिनों में इसके राजनीतिक असर पर सबकी नजर रहेगी।

Top Post Ad

Below Post Ad