(CG ई खबर | जिला संवाददाता : नारायण चंद्राकर)
कोरबा | ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलाकछार जंगल में दो युवकों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटके हुए मिले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतकों की पहचान प्रमोद कंवर (पिता– राजेंद्र कंवर) और अमित बनर्जी (पिता– दीपक बनर्जी) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने जंगल के भीतर पेड़ पर दोनों के शव लटके देखे, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। पुलिस आत्महत्या और हत्या—दोनों ही एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और चर्चाओं का माहौल है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

