CG ई खबर डॉनेट



Ads-Google


कोरबा में बड़ा हादसा टला: झोराघाट पिकनिक स्पॉट मार्ग पर ईंटों से लदा ट्रैक्टर पलटा


(CG ई खबर | जिला संवाददाता : नारायण चंद्राकर)

कोरबा/कटघोरा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत झोराघाट पिकनिक स्पॉट जाने वाले मुख्य मार्ग पर सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ईंटों से लदा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई।

नियंत्रण खोने से पलटी ट्रॉली

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते ईंटों से लदी ट्रॉली सहित पूरा ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद हजारों ईंटें सड़क पर बिखर गईं, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। आसपास मौजूद लोगों ने समय रहते खुद को सुरक्षित कर लिया।

स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा

घटना के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और चालक की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही ट्रैक्टर को सीधा करने की कोशिशें शुरू कर दी गईं।

दूसरे ट्रैक्टर से किया गया रेस्क्यू

पलटे हुए ट्रैक्टर को उठाने के लिए दूसरे ट्रैक्टर की मदद ली गई। काफी मशक्कत के बाद सड़क पर बिखरी ईंटों को हटाया गया और आवागमन को फिर से सुचारू किया गया।

फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन घटना ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Top Post Ad

Below Post Ad