CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

कोरबा में भीषण आग: होटल से भड़की लपटों ने कार और दुकानों को लिया चपेट में


कोरबा।
शहर के पहाड़ ऊपर स्थित प्रसिद्ध कोसगई माता मंदिर के नीचे मंगलवार शाम एक बड़ा अग्निकांड हो गया। मंदिर मार्ग पर सड़क किनारे स्थित एक होटल में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

आग इतनी तेजी से फैली कि होटल के सामने सड़क किनारे खड़ी एक कार और आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी था, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा शाम करीब 4 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि कुसमुंडा निवासी शुभम साहू अपनी कार से माता के दर्शन करने आया था, जिसकी गाड़ी भी आग की चपेट में आ गई।

घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, कार से पहुंचे श्रद्धालुओं को सुरक्षित दूसरे साधनों से उनके घर भेजा गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग की शुरुआत होटल से हुई या कार से, या किसी अन्य वजह से यह हादसा हुआ। प्रशासन और दमकल विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads