ads 90x728

कमिश्नर बिलासपुर को जांच के दिए आदेश, वेदांता प्लांट हादसे पर मुख्यमंत्री सख्त


रायपुर/सक्ति।
सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे को लेकर मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दर्दनाक घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए मृतक श्रमिकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार पूरी मजबूती के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है, वहीं घायल श्रमिकों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि उन्हें तत्काल राहत मिल सके।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी घायलों का समुचित एवं निःशुल्क उपचार सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने बिलासपुर कमिश्नर को उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस हादसे के लिए जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार पूरे मामले पर सतत निगरानी बनाए हुए है और राहत एवं पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।


🙏 CG ई खबर की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि
इस हृदय विदारक हादसे में जान गंवाने वाले सभी श्रमिक भाइयों को CG ई खबर परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवारों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads