CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

मारपीट की घटना, फल व्यापारी से देर रात बदसलूकी — थाने में शिकायत दर्ज


कोरबा।
स्टेशन रोड स्थित फल गोदाम क्षेत्र में देर रात एक फल व्यापारी के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजय मगर निवासी स्टेशन रोड फल गोदाम, फल बेचने का कार्य करता है। उसने बताया कि दिनांक 16 अप्रैल 2026 की रात करीब 1:00 बजे वह अपने मामा शिवलाल यादव के साथ दीपका बुधवारी बाजार से फल बेचकर अपने घर संजय नगर लौटे थे। इस दौरान वे अपने वाहन से फल उतार रहे थे, तभी मोहल्ले का एक युवक, जो शराब के नशे में था, वहां पहुंचा।

आरोप है कि युवक ने शराब पीने के लिए पैसे की मांग की और मना करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने हाथ-मुक्कों और बेल्ट से हमला कर दिया। मारपीट में संजय मगर को सीने, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और खून भी निकला।

घटना के दौरान पीड़ित के मामा शिवलाल यादव मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने बीच-बचाव किया। पीड़ित ने घटना की जानकारी अपने भाई अनिल यादव को भी दी।

पीड़ित द्वारा थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

👉🏻 CG ई खबर की अपील: क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाएं कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। पुलिस प्रशासन से अपेक्षा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम किया जाए।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads