CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

रायपुर: भाजयुमो शहर जिला कार्यकारिणी की नई टीम घोषित


छत्तीसगढ़ / रायपुर (CG ई खबर)
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) रायपुर शहर के जिला अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी ने कल रात्रि युवा मोर्चा की नई एवं सशक्त टीम की घोषणा की। घोषित कार्यकारिणी में 7 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री एवं 8 मंत्रियों सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं समस्त मंडल अध्यक्ष शामिल हैं।

घोषित सूची के अनुसार शंकर साहू एवं राज गायकवाड़ को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं राहुल यादव, अन्वेष पांडे, गुरमीत सिंह सहित कुल 7 उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। मंत्री पद पर गोपी शर्मा, जयप्रकाश फुटान सहित 8 कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है।

इसके अलावा ख़ेमसागर हीयाल को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है, जबकि संभव शाह, अक्षत शर्मा एवं आयुष शर्मा को मीडिया सहप्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मीडिया सहप्रभारी अक्षत शर्मा ने बताया कि नई टीम संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए युवाओं को जोड़ने एवं संगठन के कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads